कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ ‘अंजोर 2025’ का हुआ सफल समापन! छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति के इंटरैक्टिव स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र — प्रेरणा और नवाचार से गूंजा कवर्धा! स्थान: जी श्याम पैलेस, कवर्धा तिथि: 6–7 नवंबर 2025 दो दिनों तक चला “अंजोर – प्रेरणा और नवाचार तिहार” सचमुच एक आंदोलन बन गया! ग्रामीण नवाचारकों, किसानों, महिलाओं और युवाओं ने अपनी सूझबूझ से गाँवों की रोज़मर्रा की चुनौतियों के समाधान दुनिया के सामने रखे। मुख्य आकर्षण: ** छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति के इंटरैक्टिव स्टॉल बने लोगों की प्रेरणा का केंद्र। ** “लर्निंग सर्कल्स” की थीम पर ज़मीन के स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन, कार्बन फार्मिंग और टिकाऊ आजीविका पर जागरूकता। ** खेल-खेल में सीखने का अनोखा तरीका – हर उम्र के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ** पारंपरिक गायन, वादन और मनमोहक बैगा नृत्य ने बाँधा समां। ** 82 नवाचारकों की ‘नवाचार गैलरी’ बनी रचनात्मकता का संगम। इस आयोजन में सेंट्रल हाइलैंड्स रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट, कॉमनलैंड, टेसू मीडिया लैब, समर्थ ट्रस्ट, FES, WTI, PRADAN, NCCI और ग्रामोदय जैसे संगठनों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। ‘कवीर वालंटियर्स’ का योगदान रहा सराहनीय — जिन्होंने
कवर्धा से देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
‘अंजोर 2025’ का हुआ सफल समापन!
छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति के इंटरैक्टिव स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र — प्रेरणा और नवाचार से गूंजा कवर्धा!
स्थान: जी श्याम पैलेस, कवर्धा
तिथि: 6–7 नवंबर 2025
दो दिनों तक चला “अंजोर – प्रेरणा और नवाचार तिहार” सचमुच एक आंदोलन बन गया!
ग्रामीण नवाचारकों, किसानों, महिलाओं और युवाओं ने अपनी सूझबूझ से गाँवों की रोज़मर्रा की चुनौतियों के समाधान दुनिया के सामने रखे।
मुख्य आकर्षण:
** छत्तीसगढ़ एग्रीकॉन समिति के इंटरैक्टिव स्टॉल बने लोगों की प्रेरणा का केंद्र।
** “लर्निंग सर्कल्स” की थीम पर ज़मीन के स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन, कार्बन फार्मिंग और टिकाऊ आजीविका पर जागरूकता।
** खेल-खेल में सीखने का अनोखा तरीका – हर उम्र के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
** पारंपरिक गायन, वादन और मनमोहक बैगा नृत्य ने बाँधा समां।
** 82 नवाचारकों की ‘नवाचार गैलरी’ बनी रचनात्मकता का संगम।
इस आयोजन में सेंट्रल हाइलैंड्स रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट, कॉमनलैंड, टेसू मीडिया लैब, समर्थ ट्रस्ट, FES, WTI, PRADAN, NCCI और ग्रामोदय जैसे संगठनों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
‘कवीर वालंटियर्स’ का योगदान रहा सराहनीय — जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।



