कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट खेल और आदिवासी युवाओं के भविष्य पर मंथन, कोंडागांव में हुई अहम मुलाकात कोंडागांव। प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश छेदावी ने नारायणपुर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक उसेंडी से कोंडागांव में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पूर्व एसडीओ फॉरेस्ट श्री यदु जी, कोंडागांव के वरिष्ठ व्यवसायी श्री तुरेश लालवानी, श्री रामलखन पैकरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से सभी जिलों में आदिवासी समाज के युवाओं को फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में आगे बढ़ाने, प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने तथा खेल सुविधाओं के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। इसके पश्चात राजेश छेदावी ने कोंडागांव विधायक एवं पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी से उनके निज निवास कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समाज के रचनात्मक एवं विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, आदिवासी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़े सार्थक कदम। कोंडागांव, छत्तीसगढ़ कबीर क्रांति न्यूज़ “सच के साथ, जनता की आवाज़” देखते रहिए – कबीर क्रांति | रिपोर्ट: डी. एन. योगी

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी. एन. योगी की रिपोर्ट
खेल और आदिवासी युवाओं के भविष्य पर मंथन, कोंडागांव में हुई अहम मुलाकात
कोंडागांव। प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश छेदावी ने नारायणपुर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक उसेंडी से कोंडागांव में सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर पूर्व एसडीओ फॉरेस्ट श्री यदु जी, कोंडागांव के वरिष्ठ व्यवसायी श्री तुरेश लालवानी, श्री रामलखन पैकरा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से सभी जिलों में आदिवासी समाज के युवाओं को फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में आगे बढ़ाने, प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने तथा खेल सुविधाओं के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके पश्चात राजेश छेदावी ने कोंडागांव विधायक एवं पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी से उनके निज निवास कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समाज के रचनात्मक एवं विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, आदिवासी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़े सार्थक कदम।
कोंडागांव, छत्तीसगढ़
कबीर क्रांति न्यूज़
“सच के साथ, जनता की आवाज़”
देखते रहिए – कबीर क्रांति | रिपोर्ट: डी. एन. योगी



