कवर्धा डी एन योगी
शादी करने का झांसा देकर अश्लील विडियो बनाकर व्हाटसएप्प में वायरल करने वाला उत्तप्रदेश राज्य का आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा,,डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने महिलाओं से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा कर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को महिलाओं से संबंधित मामले के आरोपियों की हरसंभव पतासाजी कर गिरफ्तारी कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया है। थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम में माह जुलाई 2021 में दर्ज अपराध 609/21 धारा 509 (ख) भादवि एवं 67 आई.टी.एक्ट के मामले में रविन्द्र नामक व्यक्ति ने पीड़ित महिला को अलग-अलग मोबाईल नंबरो के माध्यम से कॉल कर उसे अपने बातों में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर उसकी निजी फोटो प्राप्त कर तथा व्हाटसएप्प विडियो कॉल कर पीड़िता को भरोसा तथा झुठा आश्वासन देकर आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाकर उक्त विडियो को प्रसारित कर दिये जाने का मामला करीबन् वर्ष भर से लंबित था तथा उक्त मामले का आरोपी अपराध कायम होने के बाद से फरार था। उक्त अपराध में आरोपी की पतासाजी के लिए श्री संजय धु्रव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा के निर्देशन में थाना कवर्धा से आरोपी के संबंध में हरसंभव जानकारी प्राप्त कर गिरफ्तारी कार्यवाही करने विशेष टीम गठित किया गया। टीम द्वारा अपने सूचना तंत्र जानकारी प्राप्त कर रविन्द्र नामक आरोपी के मूल निवास स्थान ग्राम धौरा थाना जाकलान जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश जाकर आरोपी के संबंध में पुछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राम तिल्दा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार में रोजी-मजदूरी का कार्य कर रहा है, कि उक्त जानकारी के आधार पर टीम उत्तरप्रदेश राज्य से तत्काल रवाना होकर छत्तीसगढ़ राज्य के जिला बलौदाबाजार के तिल्दा शहर में जाकर आसपास पतासाजी कर घेराबंदी कर आरोपी रविन्द्र यादव पिता ईमरत यादव की धरपकड़ कर विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। आरोपी रविन्द्र यादव पिता ईमरत यादव उम्र 30 साल साकिन धौरा थाना जाकलान जिला ललितपुर उ.प्र. हाल मुकाम ग्राम तिल्दा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार छ.ग. की गिरफ्तारी कार्यवाही करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गनिर्देशन में निरीक्षक एम.बी. पटेल थाना प्रभारी कवर्धा, सहायक उप निरीक्षक आशीष सिंह थाना कवर्धा, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू थाना कवर्धा एवं अन्य स्टाफ द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़