कवर्धा से_देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ ** वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई — तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
कवर्धा से_देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
** वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई — तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
कवर्धा,
वन विभाग कवर्धा द्वारा वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आज निर्णायक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी (पंडरिया) श्री सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी (पंडरिया पूर्व) श्री महेन्द्र कुमार जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के परिसर कोदवा के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 519 में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में ग्राम नागाडबरा (तहसील कुकदूर, जिला कबीरधाम) निवासी
सुखराम पिता फगलू बैगा,
बिरसू पिता फगलू बैगा, तथा
मंगलू पिता लामू बैगा
के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20040/23 एवं 20040/24, दिनांक 17.08.2025 को पंजीबद्ध किया गया था।
पूर्व में दर्ज प्रकरणों के आधार पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आज आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पंडरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा तीनों आरोपियों को 14 दिवस की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा, जिनमें
प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल श्री देवनाथ सिंह सिदार, श्री संतोष सिंह साकत, श्री दिलीप कुमार चन्द्राकर, श्री जोधन सिंह ठाकुर, वनपाल श्री राम सिंह साहू, श्री सुदर्शन साहू, श्री गौरीशंकर साहू, श्री श्रीराम गुप्ता, श्री पुनाराम धुर्वे, श्री जितेन्द्र चन्द्राकर, कु. उमेश्वरी श्याम, श्रीमती सीमा टांडिया (वनरक्षक) सहित विभागीय दैनिक श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


