पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने थाना बोड़ला के चौकी पोड़ी का वार्षिक निरीक्षण कर चौकी प्रभारी को दिये सख्त निर्देश।

चलित थाना लगाकर अपराधिक तत्वों पर लगाएं लगाम।

विभागीय गोपनीयता भंग कर असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारी जवानों की खैर नहीं।

चौकी स्टाफ को फॉलिंग करा कर जाने विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्या किए तत्काल निराकरण।

कवर्धा,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा आज दिनांक-30/08/2021 को थाना बोड़ला के चौकी पोड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चौकी के विभिन्न अपराधों की जानकारी चौकी प्रभारी सहायक उप. निरीक्षक श्री मान सिंह एवं अन्य विवेचकों से लेते हुए चौकी क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर पेंडिंग अपराधों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर पंजीबद्ध अपराधों के जांच करने, चौकी में उपस्थित आवश्यक विहित पंजीयों की सूची वार प्रत्येक रजिस्टर रोजनामचा, केस डायरी, प्रथम सूचना पत्र, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका, हिस्ट्री शीट रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर, जब्ती रजिस्टर, फरारी रजिस्टर, कैसबुक, गिरफ्तारी रजिस्टर, लेजर बुक, तैनाती रजिस्टर, गोला बारूद रजिस्टर, बंदूक लाइसेंस रजिस्टर, आबकारी रजिस्टर, कोटवारी रजिस्टर, मार्ग, पेंशन आवास, गुम मावेशी, पत्र व्यवहार, निरीक्षण पुस्तिका, कर्तव्य पंजी, जैसे विभिन्न रजिस्टर को बारीकी से देखकर कमियों को पूरा करने कहा गया। चौकी परिसर का निरीक्षण कर रखरखाव एवं साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए परिसर में वृक्षारोपण करने कहकर क्षेत्र के असामाजिक तत्व एवं गुंडा बदमाशों पर लगाम लगाने सख्त हिदायत देकर चौकी क्षेत्र के आम जनों से मिलकर अपराधिक तत्वों की जानकारी प्राप्त कर क्षेत्र को पूर्णता अपराध मुक्त करने गाँव गाँव में चलित थाना लगाकर असहाय, पीड़ित आम जनों की समस्याओं का विधिवत निराकरण करने कहा गया है। प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करने जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गाँजा परिवहन, अवैध शराब परिवहन, पर पूर्णता अंकुश लगाने हेतु मुखबिर तंत्र को मजबूत कर असामाजिक तत्वों पर विधिवत कार्यवाही करने सख्त हिदायत दिया गया है। निरीक्षण के दौरान उप. निरीक्षक श्री बी.आर गजेंद्र (रीडर), उप. निरीक्षक (अ) श्री युवराज अस्टकर (स्टेनो), एवं चौकी पोड़ी प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक श्री मानसिंह एवं चौकी के समस्त स्टॉप उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed