महिला पर हमला — मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी! कवर्धा / पंडरिया से — देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
महिला पर हमला — मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी!
कवर्धा / पंडरिया से — देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम दुल्लापुर बाजार निवासी शशि शर्मा पति परमानंद उर्फ कमलेश ने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को एक गंभीर शिकायत पत्र देकर कई लोगों पर मारपीट, अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और घर में घुसकर चोरी करने के आरोप लगाए हैं।
आवेदिका के अनुसार, दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को जब वह अपने पति के साथ मंदिर जा रही थीं, तभी छन्नी पाहुजा, लवि पाहुजा, मन्नी पाहुजा, नीलम पाहुजा, बलवीर पाहुजा, सिमरन पाहुजा, कुलविंदर पाहुजा, दिलीप गोस्वामी और अजीत झारिया ने एक राय होकर रास्ते में रोक लिया।
महिला को गिरा कर अश्लील गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे और लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
बीच-बचाव करने पहुंचे पति के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
महिला ने बताया कि इससे पहले 25 अक्टूबर की रात भी इन लोगों ने घर में घुसकर धमकी दी और झुमका, हार, करधन सहित लाखों का सोना-चांदी चोरी कर लिया।
घटना की गवाह उसकी नाबालिग पुत्री और सास बताई गई हैं।
आवेदिका का कहना है कि थाना पंडरिया में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और अब उसे अपनी इज्जत व जान की सुरक्षा का खतरा है।
महिला ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
✍️ देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट



