कवर्धा

कवर्धा से_देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  बोड़ला–चिल्फी–धवईपानी मार्ग में होटल/ढाबों पर वन विभाग की कार्रवाई — अवैध लकड़ी जप्त, तीन प्रकरण दर्ज

कवर्धा से_देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

 बोड़ला–चिल्फी–धवईपानी मार्ग में होटल/ढाबों पर वन विभाग की कार्रवाई — अवैध लकड़ी जप्त, तीन प्रकरण दर्ज
कवर्धा।
दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को वन मण्डल कवर्धा के दल द्वारा बोड़ला–चिल्फी–धवईपानी मार्ग में सड़क किनारे स्थित विभिन्न होटल एवं ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ ढाबा संचालकों द्वारा अवैध लकड़ी का उपयोग किए जाने की पुष्टि होने पर तीन वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए तथा अवैध लकड़ी जप्त की गई।
अन्य ढाबों में केवल गिरी-पड़ी सूखी एवं बिक्री-अयोग्य लकड़ियों का उपयोग पाया गया।

** दर्ज प्रकरण इस प्रकार हैं —
1️⃣ पंजाबी काका ढाबा, ग्राम धवईपानी
संचालक – सरदार जसविंदर सिंह
बरामदगी – 2 चट्टा जलाऊ लकड़ी
प्रकरण – पी.ओ.आर. क्रमांक 21614/09 दिनांक 28.10.2025

2️⃣ मुकेश ढाबा, ग्राम धवईपानी
संचालिका – फूलबाई
बरामदगी – मिश्रित प्रजाति की 28 नग बल्लियाँ
प्रकरण – पी.ओ.आर. क्रमांक 21614/10 दिनांक 28.10.2025

3️⃣ राय ढाबा, ग्राम धवईपानी
संचालक – गणेश राय
बरामदगी – 1 चट्टा जलाऊ लकड़ी
प्रकरण – पी.ओ.आर. क्रमांक 21614/11 दिनांक 28.10.2025

वन विभाग द्वारा सभी ढाबा संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में अवैध लकड़ी का उपयोग पाए जाने पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही ऐसे निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि वन संपदा की अवैध कटाई एवं उपयोग पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।

**कवर्धा से_देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़***

Spread the love

Related Articles

Back to top button