कवर्धा

 कवर्धा से — देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**  कवर्धा में डिजिटल शिक्षा की शुरुआत — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया 17 स्कूलों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

 कवर्धा से — देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**

 कवर्धा में डिजिटल शिक्षा की शुरुआत — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया 17 स्कूलों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज ग्राम बिरकोना के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कवर्धा विकासखंड के अंतर्गत संचालित 17 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास सुविधा का शुभारंभ किया।
यह कदम शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम में बिरकोना से सभी स्कूल वर्चुअल माध्यम से सीधे जुड़े रहे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यार्थियों के साथ बैठकर डिजिटल बोर्ड के माध्यम से ‘हृदय की संरचना’ तथा ‘पौधों में पादप हार्मोन’ पर आधारित लाइव डिजिटल कंटेंट का प्रदर्शन देखा।

उन्होंने स्वयं स्मार्ट बोर्ड संचालित कर इसकी तकनीकी उपयोगिता का अवलोकन किया और शिक्षकों से इसकी कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की।

अब कवर्धा जिले के मिडिल, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण प्रणाली का लाभ मिलेगा।
अगले चरण में सहसपुर लोहारा और बोड़ला विकासखंड के शासकीय स्कूलों में भी यह सुविधा प्रारंभ की जाएगी।

सीएसआर मद से कुल 50 स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की योजना है, जिनमें जल्द ही अन्य स्कूल भी शामिल होंगे।

कवर्धा से — देखिए डी.एन. योगी की रिपोर्ट
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

Spread the love

Related Articles

Back to top button