
कोरोना बिग ब्रेकिंग : प्रदेश में 14 नये कोरोना के मरीज मिले…. दुर्ग और कवर्धा में मिले नये मरीज…सभी हैं प्रवासी मजदूर….. प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर21 हो गयी
…छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर द्वारा स्वास्थ्य मंत्री टि एस सिंह देव जी ने 14 कोरोना के मरीजों की पाजीटिव होने की पुस्टि ,सुनिए मंत्री जी का बायान
कवर्धा,,,, 3 मई 2020। कोरोना से जुड़ी प्रदेश के लिए एक बुरी खबर आ रही है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 से पार कर गयी है। आज देर शाम प्रदेश में 14 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। इन मरीजों में 8 दुर्ग और 6 कर्वधा के हैं। कवर्धा कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रत्रकारो से इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक सभी मरीज हैदराबाद से आये थे, जिन्हें जिला प्रशासन की तरफ से क्वारंटीन करके रखा गया था। कराये गये उन तमाम लोगों की जांच में 8 लोगों पाजेटिव पाये गये हैं। इन सभी को कबीरधाम के रेंगाखार क्वांरटीन सेंटर में रखा गया था।
वहीं दुर्ग में 8 नये मरीज मिले हैं। आईजी विवेकानंद सिन्हा ने दुर्ग में मिले 8 नये मरीज को लेकर पत्रकारों से पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक इन सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था, जिनकी जांच में अब कोरोना की पुष्टि हुई है। जल्द ही इन सभी मरीजों को रायपुर के एम्स में शिफ्ट कराया जायेगा।




