कवर्धा

:कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की* *दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार, ₹1,29,920 की सामग्री जप्त*

:कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की*

*दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार, ₹1,29,920 की सामग्री जप्त*

कवर्धा**कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में सायबर सेल और थाना कुण्डा की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

*जप्त सामग्री*

मौके से 84 पौवा देशी प्लेन मदिरा (कुल 15.120 बल्क लीटर) जिसकी कीमत ₹6720/- है, एक नीले रंग की स्कूटी जिसकी कीमत ₹1,15,000/- है, तथा नकद राशि ₹4200/- जप्त की गई। इस प्रकार कुल ₹1,29,920/- की सामग्री जप्त की गई।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. चंद्रिका प्रसाद पिता नत्थेलाल कुर्रे, उम्र 53 वर्ष, निवासी – सेमरकोना, चौकी दामापुर, थाना कुण्डा
2. सीताराम पिता धरमलाल सोनवानी, उम्र 55 वर्ष, निवासी – सतनामीपारा, कुण्डा, जिला कबीरधाम

*कार्रवाई*

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

*पुलिस की अपील*

कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऐसे अपराधों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
: *कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की*

*दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार, ₹1,29,920 की सामग्री जप्त*

Spread the love

Related Articles

Back to top button