थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम धमकी और ग्राम बम्हनी में कबीरधाम पुलिस की महिला सेल द्वारा स्कूली छात्राओं को महिला तथा बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम धमकी और ग्राम बम्हनी में कबीरधाम पुलिस की महिला सेल द्वारा स्कूली छात्राओं को महिला तथा बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
साइबर ठगों से बचने बालिकाओं को साइबर अपराधों की जानकारी दी गई।
कक्षा 9वी, कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं, कक्षा 12वीं, में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान, पर रहे छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने कबीरधाम जिले में महिला सेल की टीम को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर महिलाओं/ स्कूली छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराने एवं साइबर ठगों से बचने की जानकारी देकर जागरूक करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य दिनांक -20/03/2021 को महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि के द्वारा थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम धमकी तथा ग्राम बम्हनी
जाकर शिक्षिकाओं, तथा स्कूली छात्राओं को महिलाओं तथा बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई। जिसमें महिलाओं को दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, छत्तीसगढ़ टोन्ही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005, की जानकारी के साथ ही इन अधिनियम में दिए गए सजा के प्रावधानों से भी बालिकाओं को अवगत कराया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचने श्रीमती कोष्टि द्वारा कहा गया की शशआमतौर पर आजकल फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम एवं अन्य ऑनलाइन ऐप के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को जुड़ने का बहुत ही आसान मौका मिलता है, जिसे आज की पीढ़ी खोना नहीं चाहती उस मौके का भरपूर फायदा उठाती है,और इसी फायदे के लालच में साइबर ठगों का शिकार बन जाती है। जिसे ना हम जानते हैं, न पहचानते हैं, और उससे दोस्ती करके अपने बारे में सारी जानकारी दे देते हैं, ऐसा करने से हम साइबर अपराधियों के झांसे में आ जाते हैं। जिस का विशेष ध्यान रखना है, जिन्हें आप पूर्णता जानते या पहचानते नहीं हैं,तो उनसे अपनी निजी जिंदगी के बारे में या अपने परिवार जन के विषय में कोई भी ऑनलाइन एप या इंटरनेट सेटिंग के माध्यम से कदापि जानकारी साझा ना करें, साइबर ठग हमेशा लुभावने प्रस्ताव सामने रखकर नाबालिग छात्र, छात्राओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, जिनसे बचें मोबाइल फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल जितनी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवश्य है, उतना ही करने ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल विद्यार्थी छात्र छात्राओं के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है, कहा गया। जिसके पश्चात कक्षा-9वी, कक्षा-10वी,कक्षा- 11वीं कक्षा-12वी, की छात्राओं को पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा की ओर से निरीक्षक रमाकोष्टि के द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा स्कूल की शिक्षिकाओं तथा प्रिंसिपल सर को भी कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद होने पर घर-घर जाकर छात्राओं को शिक्षा की डोर से जोड़े रखने के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
स्कूली छात्राओं के जागरूकता कार्यक्रम के अवसर में महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रमा कोष्टि, प्रिंसिपल एवं शिक्षिकाएं तथा महिला प्रधान आरक्षक विजया केवर्त, सुनीता चंद्रवंशी व महिला सेल की टीम उपस्थित रहे थे।


