कवर्धा

ग्रामीणों ने लगाया पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप ** ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय मिट्टी, रेता और कमज़ोर गिट्टी का उपयोग कर पुलिया बनाया जा रहा है।** इससे पुलिया की मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

ग्रामीणों ने लगाया पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप **

ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय मिट्टी, रेता और कमज़ोर गिट्टी का उपयोग कर पुलिया बनाया जा रहा है।**

इससे पुलिया की मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

जनपद पंचायत पंडरिया | ग्राम पंचायत उदका
उदका से परेवाछार जंगल पहुंच मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं किया गया और गुणवत्ता पूरी तरह संदेह के दायरे में है।

** क्या है मामला?
पहले की पुलिया का एप्रोच मार्ग बारिश में बह गया था, इसलिए ठीक पास में नई पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय मिट्टी, रेता और कमज़ोर गिट्टी का उपयोग कर पुलिया बनाया जा रहा है।

इससे पुलिया की मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

** मिलीभगत के आरोप
ग्रामीणों ने तकनीकी अधिकारी और प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पंडरिया पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारियों की अनदेखी और सांठगांठ के कारण ही घटिया निर्माण संभव हो पाया।

** ग्रामीणों की मांग
उच्च स्तरीय तकनीकी व लैब जांच कराई जाए।

जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण हो।

दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

❗ पारदर्शिता पर सवाल
निर्माण स्थल पर नागरिक सूचना पटल (Citizen Information Board) नहीं लगा है।

ग्रामीणों को यह जानकारी नहीं है कि कितनी राशि खर्च हो रही है और कौन सी सामग्री इस्तेमाल की जा रही है।

इससे शासन की योजनाओं में पारदर्शिता की कमी साफ दिखाई देती है।

** भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद
ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं हुई, तो भ्रष्टाचार बढ़ता जाएगा। शासन की योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे, इसके लिए जनजागरूकता और सख्त कार्रवाई जरूरी है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button