कवर्धा

सड़क पर पटाखे फोड़कर उत्पात मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार – शेष की पहचान, जल्द होगी कार्रवाई** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

सड़क पर पटाखे फोड़कर उत्पात मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार – शेष की पहचान, जल्द होगी कार्रवाई**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा**दीपावली के अवसर पर दिनांक 20.10.2025 को रात्रि में अम्बेडकर चौक, कवर्धा के पास कुछ युवकों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर पटाखे फोड़कर उत्पात मचाया गया। इन युवकों ने सड़क को पटाखे फोड़ कर बाधीत  बना दिया और राहगीरों की सुरक्षा की अनदेखी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं उप-पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें दिनांक 23.10.2025 को एसडीएम न्यायालय, कवर्धा में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

आशुतोष गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर, कवर्धा

प्रकाश साहू पिता तिरीथ राम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी भेदली, कवर्धा

दुर्गेश धनकर पिता शत्रुहन धनकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी मठपारा, कवर्धा

रूपेश देवदास पिता तिजऊ राम, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामनगर, कवर्धा

जांच में अन्य संलिप्त युवकों की भी पहचान हो चुकी है। उनके विरुद्ध भी शीघ्र ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह का संदेश –
“दीपावली खुशियों और प्रकाश का पर्व है, शोरगुल और उपद्रव का नहीं। जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़कर, हुड़दंग मचाकर शांति भंग करेगा, उसके विरुद्ध कबीरधाम पुलिस सख्ततम वैधानिक कार्रवाई करेगी।
शहर की सड़कों पर उत्पात मचाने वालों को अब त्यौहार की नहीं, बल्कि कानून की ‘आतिशबाजी’ का सामना करना पड़ेगा। कोई भी असामाजिक तत्व यदि शांति भंग करेगा, तो उसे कड़ा सबक मिलेगा।”

पुलिस की अपील –

त्यौहार खुशियों का है, दिखावे और शोर-शराबे का नहीं।

सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ना, यातायात बाधित करना या उत्पात मचाना दंडनीय है।

कबीरधाम पुलिस हर स्थिति पर सतर्क है और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button