ग्राम सुखताल हत्याकांड — कबीरधाम पुलिस की तेज़ कार्रवाई ** एक युवक की हत्या की सूचना मिलते ही कबीरधाम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 2 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
ग्राम सुखताल हत्याकांड — कबीरधाम पुलिस की तेज़ कार्रवाई **
एक युवक की हत्या की सूचना मिलते ही कबीरधाम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 2 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
घटना की तिथि: 25 अक्टूबर 2025 की रात
स्थान: ग्राम सुखताल, थाना कवर्धा क्षेत्र
ग्राम सुखताल में एक युवक की हत्या की सूचना मिलते ही कबीरधाम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 2 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
घटना का विवरण:
मृतक: विनोद साहू
पिता: मोहित साहू
उम्र: 27 वर्ष
निवासी: ग्राम सिंघनपूरी, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला
आरोपी: विश्वनाथ साहू
पिता: सोनू राम
उम्र: 35 वर्ष
निवासी: ग्राम सिंघनपूरी
हत्या का कारण:
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक का आरोपी के परिवार की महिला सदस्य के साथ कथित अवैध संबंध होने की बात को लेकर विवाद हुआ।
इसी विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर विनोद साहू की हत्या कर दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।
आरोपी को घटना के दो घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया गया।
आरोपी से पूछताछ जारी है।
आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रगति पर है।
कबीरधाम पुलिस की अपील:
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अफ़वाहों से दूर रहें और पुलिस की जांच में सहयोग करें।




