कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़** गौ सेवा ही परम धर्म** कबीरधाम में जिला स्तरीय गौ-विज्ञान परीक्षा का भव्य आयोजन

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़**
गौ सेवा ही परम धर्म**
कबीरधाम में जिला स्तरीय गौ-विज्ञान परीक्षा का भव्य आयोजन**
कवर्धा | शासकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम
कबीरधाम जिले में गौ-संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली। जिला स्तरीय गौ-विज्ञान परीक्षा का भव्य और अनुशासित आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से लगभग 700 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रमुख निगेश्वर नाथ योगी ने किया। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को गौ-माता के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से जोड़ने का माध्यम है।
मुख्य आकर्षण
माँ सरस्वती व गौ-माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन
प्रांत गौ-विज्ञान परीक्षा प्रमुख सुबोध राठी का प्रेरक उद्बोधन
‘पंच परिवर्तन’, पर्यावरण संरक्षण और कुटुंब प्रबोधन पर विशेष फोकस
अतिथियों के प्रेरणादायी विचार
विधायक भावना बोहरा:
“गौ-सेवा मानव जीवन का परम कल्याणकारी मार्ग है, इसे जन-आंदोलन बनाना होगा।”
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी:
“गौ-आधारित खेती आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।”
कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी:
“किसानों के हित में गौ-पालन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस जिला कार्यवाह रवि वर्मा ने की।
तीन वर्गों में हुई परीक्षा
वर्ग A: कक्षा 6–8
वर्ग B: कक्षा 9–12
वर्ग C: महाविद्यालयीन छात्र
विजेताओं को राज्य स्तरीय परीक्षा (रायपुर) में भाग लेने का अवसर
सभी प्रतिभागियों को पंचगव्य किट व प्रमाण पत्र
समापन पर लिया गया सामूहिक संकल्प
गौ-संरक्षण, गौ-सेवा और गौ-संवर्धन को सामाजिक आंदोलन बनाने का संकल्प।
आयोजन को सफल बनाने में उतर्रा वर्मा, रघुनंदन गुप्ता, भूपेंद्र डहरिया, शिक्षा विभाग, RSS स्वयंसेवक एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान।
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295

Spread the love

Related Articles

Back to top button