कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई** 53 किलो गांजा बरामद – 1 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कुल जप्ती ₹28 लाख 10 हजार** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई**
53 किलो गांजा बरामद – 1 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कुल जप्ती ₹28 लाख 10 हजार**
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिल्फी पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में हो रही तस्करी का भंडाफोड़ किया।
🔹 ट्रक RJ-40 GA-0689 को मुखबिर की सूचना पर रोका गया।
🔹 ट्रक में बने गुप्त चैंबर से 51 पैकेट (कुल 53.012 किलो) गांजा बरामद।
🔹 बरामद माल की कीमत करीब ₹13 लाख, ट्रक ₹15 लाख व मोबाइल ₹10,000 सहित कुल ₹28,10,000 की जप्ती।
🔹 आरोपी सोहेल खान (21 वर्ष), राजस्थान निवासी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
🔹 थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 35/2025, धारा 20(बी)(2)(सी) NDPS एक्ट दर्ज।
👮♂️ कार्रवाई में शामिल टीम:
थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, एएसआई बीरबल साहू, आरक्षक जितेंद्र चंद्रवंशी, सुनील मेरावी, पंकज यादव, अमन वाहने, मोहम्मद इरफान, आंसू तिवारी, पप्पू पनागर, मोहित काठले आदि का सराहनीय योगदान।
🗣️ SP धर्मेंद्र सिंह का संदेश:
“जिले में नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। तस्कर ही नहीं, उन्हें संरक्षण देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी अपनाएं — बच नहीं पाएंगे।”
⚠️ जनता से अपील:
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।
कबीरधाम की धरती पर नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




