कवर्धादेश

बदलापुर की राजनीति भाजपा ने की है कांग्रेस न्याय के लिए कार्य कर रही है : चुनवा खान

बदलापुर की राजनीति भाजपा ने की है कांग्रेस न्याय के लिए कार्य कर रही है : चुनवा खान

कांग्रेस के तेज तर्रार नेता चुनवा खान ने बीजेपी के आरोपों का दिया करार जवाब

कवर्धा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पार्षद चुनाव खान ने राज्य की भूपेश सरकार पर बीजेपी द्वारा बदलापुर की राजनीती करने सम्बन्धी आरोप का करारा जवाब देते हुए कहा कि किसी भी मामले की जांच शुरू होते ही भाजपा बदलापुर की राजनीति का आरोप लगाने लगती है. दरअसल बदलापुर की राजनीति भाजपा ने की है कांग्रेस न्याय के लिए कार्य कर रही है बदलापुर की राजनीती करने वाले भाजपा नेता अग्रिम जमानत के लिए अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं. इसके ठीक विपरित भाजपा सरकार के खिलाफ भूपेश बघेल के अगुवाई में कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ रही थी, तब उनके मकान की चार बार नाप की गई. अदालत के आदेश होने के बावजूद उनकी जमीनों को प्रशासनिक आदेश से नामांतरित किया गया. ईओडब्ल्यू में रिपोर्ट होने पर वे उनकी मां और पत्नी को लेकर कार्यालय में प्रस्तुत हो गए. फर्जी सीडी मामले में झूठा प्रकरण बनाने के बाद भी भूपेश बघेल अदालत में प्रस्तुत हुए और शुरू में तो उन्होंने जमानत तक नहीं ली. यह अंतर है भाजपा और कांग्रेस में. प्रदेश की जनता देख भी रही है, और समझ भी रही है.

कांग्रेस के तेजतरार नेता ने कहा कि 15 साल के भाजपा के कुशासन की वजह से आज प्रदेश की जनता ने इस स्थिति में पहुंचाया है. इन सभी भाजपा के नेताओं को जनता से भाजपा सरकार के गलत काम के लिए प्रदेश की जनता से क्षमा याचना करनी चाहिए.

Spread the love

Related Articles

Back to top button