कवर्धा

 लोरमी में पत्रकार परिवार पर जानलेवा हमला — 5 लोग गंभीर रूप से घायल** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

लोरमी में पत्रकार परिवार पर जानलेवा हमला — 5 लोग गंभीर रूप से घायल**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

लोरमी (मुंगेली)।
पेण्डीतलाब गांव में बीती रात दबंगों ने वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम दिवाकर और उनके परिवार पर लाठी, डंडा, रॉड और चाकू से हमला कर दिया।
हमले में पत्रकार सहित परिवार के 5 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

➡ पुलिस ने सभी घायलों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया।
➡ गंभीर हालत को देखते हुए प्रीतम दिवाकर, उनके पुत्र ओमप्रकाश और युवा पत्रकार उमेश दिवाकर को मुंगेली जिला अस्पताल व फिर बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।
➡ आरोपियों में समीर उर्फ लाडू, राजकुमार, दिलीप, देवकुमार, बंटी घृतलहरे और एक अन्य व्यक्ति (जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था) शामिल बताया जा रहा है।
➡ हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, मोटरसाइकिल, कार तोड़ी, और गले की सोने की लॉकेट व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
➡ ग्रामीणों ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी विवाद हो चुके हैं, और गांव का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है।
➡ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपियों की तलाश जारी है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button