कवर्धारायपुर

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *रायपुर में अवैधानिक रूप से निवासरत बांग्लादेशी दंपत्ति गिरफ्तार*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*रायपुर में अवैधानिक रूप से निवासरत बांग्लादेशी दंपत्ति गिरफ्तार*

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बांग्लादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है, जो अवैधानिक रूप से रायपुर में निवास कर रहे थे। आरोपियों की पहचान मोह. दिलावर और उनकी पत्नी परवीन बेगम के रूप में हुई है।

*आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई*

– आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 437/25 धारा 112, 318(4), 319(2), 336(3), 3(5) बी.एन.एस. तथा भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 (बी), पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 की धारा 3, विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
– आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फ़ोन, फर्ज़ी पासपोर्ट, मार्कशीट, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जप्त किए गए हैं।

*आरोपियों की जानकारी*

– मोह. दिलावर पिता स्व. मोहम्मद सलीम उम्र 49 साल निवासी ग्राम मुख्तारपुर थाना मुंशीगंज जिला मुंशीगंज (बांग्लादेश)।
– परवीन बेगम पति मोह. दिलावर उम्र 44 साल निवासी ग्राम मुख्तारपुर थाना मुंशीगंज जिला मुंशीगंज (बांग्लादेश)।

Spread the love

Related Articles

Back to top button