झोला छाप डॉक्टरों का आतंक – इलाज के नाम पर लूट और लापरवाही से जान गई, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | रिपोर्ट – डी एन योगी
झोला छाप डॉक्टरों का आतंक – इलाज के नाम पर लूट और लापरवाही से जान गई, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | रिपोर्ट – डी एन योगी
कवर्धा।
ग्रामीण क्षेत्रों में झोला छाप डॉक्टरों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन की लापरवाही अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। सेमरहा निवासी एक कथित डॉक्टर के विरुद्ध ग्राम ठाकुरटोला के ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाना तरेगांव जंगल में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
🔴 ग्रामीणों के आरोप –
• आरोपित व्यक्ति बिना किसी मान्य मेडिकल डिग्री के इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलता है।
• इलाज में लापरवाही के चलते एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया।
• ग्रामीणों का कहना है कि वह खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताकर भोले-भाले आदिवासी परिवारों से हजारों रुपये ठगता है।
• विरोध करने पर पुलिस कार्रवाई की धमकी देता है और कई लोगों को तो इलाज के पैसे चुकाने के लिए जमीन बेचने तक की नौबत आ गई।
🔴 प्रशासन की चुप्पी पर सवाल –
ग्रामीणों ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी डॉक्टर खुलेआम इलाज कर रहा है और स्वास्थ्य विभाग तथा क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
मामले की जांच वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) द्वारा की जा रही है, परंतु अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
❓ बड़ा सवाल – कब जागेगा प्रशासन?
क्या किसी बड़ी घटना या कई जानें जाने के बाद ही प्रशासन हरकत में आएगा?
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि—
✔ बिना डिग्री इलाज करने वालों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए,
✔ सख्त कानूनी कार्रवाई हो,
✔ और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसका पुख्ता इंतजाम किया जाए।



