कवर्धा

सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीणों के घरों में आ रहा उजियारा और आमदनी** ग्राम दौजरी के श्री नरेश चंद्रवंशी बने ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रतीक** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीणों के घरों में आ रहा उजियारा और आमदनी**

ग्राम दौजरी के श्री नरेश चंद्रवंशी बने ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रतीक**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

कवर्धा,। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने कबीरधाम जिले के निवासियों के जीवन में नई रोशनी ला रही है। ग्राम दौजरी निवासी श्री नरेश चंद्रवंशी इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। उन्होंने जनवरी माह में अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम लगाया था। आज वे न केवल मुफ्त बिजली पा रहे हैं, बल्कि अधिक ऊर्जा उत्पन्न होने से आर्थिक लाभ भी कमा रहे हैं।
श्री चंद्रवंशी बताते हैं कि पहले उनके घर का बिजली बिल हर माह तेरह सौ से दो हजार रुपए आता था, लेकिन अब उनका बिजली बिल लगातार माइनस में चल रहा है और वे अब तक लगभग 3900 रुपये लाभ में हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 और राज्य सरकार से 30,000 की सब्सिडी मिली, जिससे सोलर सिस्टम लगवाना किफायती और आसान हो गया। वे कहते हैं अब न तो बिजली बिल की चिंता है, न बिजली कटने की परेशानी। उल्टा सूरज की रोशनी से आमदनी हो रही है। सरकार का यह कदम गांव के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और शासन की प्राथमिकता में शामिल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की यह पहल ग्रामीण अंचल में नई चेतना फैला रही है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं की खपत के अनुसार 45,000 से 1,08,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है, जिससे 1 से 3 किलोवाट के सोलर सिस्टम अब मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों की पहुंच में हैं।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में एक ठोस कदम है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाते हुए यह सुनिश्चित किया है कि अब हर नागरिक केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बने। कबीरधाम जिले में श्री नरेश चंद्रवंशी जैसी कहानियाँ इस योजना की प्रभावशीलता को साबित कर रही हैं और यह आने वाले समय में पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button