कवर्धा

कवर्धा,,,आज प्रातः से ही शहर के सोशल मीडिया ग्रुप में सांसद निवास में चोरी के प्रयास की घटना घटित होने संबंधित वीडियो/सीसी फुटेज वायरल हो रहा है, चुकी सांसद निवास में कोई भी चोरी की पूर्व सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई थी

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति
कवर्धा,,,आज प्रातः से ही शहर के सोशल मीडिया ग्रुप में सांसद निवास में चोरी के प्रयास की घटना घटित होने संबंधित वीडियो/सीसी फुटेज वायरल हो रहा है, चुकी सांसद निवास में कोई भी चोरी की पूर्व सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई थी,

वायरल सी सी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की गई जिसमें पता चला कि दरमियानी रात्रि में कुछ चोरो के द्वारा सांसद निवास के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में बिजली वायर चोरी कर भागने के दौरान सुरक्षा में तैनात जवान के द्वारा दौड़ाने का प्रयास किया गया जिससे चोर भाग गए थे उक्त चोरों की पता साजी थाना कवर्धा पुलिस द्वारा किया गया जिसमे 03 चोरो को पकड़ा गया है जिनमे से 02 चोर नाबालिग हैं तथा 01 बालिग है, पूछताछ में आरोपी राजा सारथी पिता संतोष उम्र 19 साल के द्वारा अपने 02 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर सांसद निवास के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली तार चोरी करना स्वीकार किया है जिसे बरामद किया गया है,उक्त तीनों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की जांच पुलिस कर रहीं है, बाद विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button