कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: शातिर ठग पवन कुमार कुर्रे गिरफ्तार*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई: शातिर ठग पवन कुमार कुर्रे गिरफ्तार*
कवर्धा**कबीरधाम पुलिस ने एक शातिर ठग पवन कुमार कुर्रे को गिरफ्तार किया है, जो सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से पैसे ठगता था। आरोपी ने राजेश कुमार धुर्वे से भी 2 लाख 76 हजार 500 रुपये ठगे थे, जिसे वापस मांगने पर नहीं लौटाया जा रहा था।
*पुलिस की जांच में आया सामने*
पुलिस की जांच में पता चला कि पवन कुमार कुर्रे एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो इससे पूर्व में भी ठगी संबंधी अपराध घटित कर चुका है। आरोपी के विरुद्ध इससे पूर्व में थाना कुदुर में अपराध दर्ज किया जा चुका है।
*आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*
थाना पंडरिया पुलिस द्वारा आरोपी को अपराध का दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और आरोपी द्वारा आसपास के क्षेत्र में किए गए अपराध की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
*आमजन से अपील*
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वह सतर्क रहें और यदि कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी या अन्य किसी क्षेत्र में नौकरी लगने के नाम पर पैसा मांगता है तो उसकी जानकारी तत्काल थाने में दें ताकि सही समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।




