कवर्धा

भोरमदेव अभ्यारण्य में इको-टूरिज्म को नई उड़ान, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया जंगल सफारी और इको ट्रेल का शुभारंभ** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर भोरमदेव अभ्यारण्य में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जंगल सफारी में वन महोत्सव एवं तेंदुआ दादर इको ट्रेल का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ करीब 6 किलोमीटर लंबी इको ट्रेल का भ्रमण किया और जंगल की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और वन्य जीवन का अनुभव लिया।  वन महोत्सव के दौरान कई महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  51 काला आम पौधों का रोपण  बैगा समुदाय के साथ जिले में 50 हजार सीड बॉल रोपण अभियान का शुभारंभ  ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर एक लाख पौधों के वितरण अभियान की शुरुआत  बैगा समुदाय के 100 हितग्राहियों को सोलर लालटेन और जैकेट वितरण उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू होने के बाद अब पर्यटक जंगल के अंदर जाकर प्रकृति को करीब से महसूस कर सकेंगे। नई इको ट्रेल पर्यटकों को घने जंगल, प्राकृतिक नजारे और वन्य जैव विविधता के बीच रोमांचक अनुभव प्रदान करेगी। भोरमदेव अब बनेगा प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों की नई पसंद — वन संरक्षण के साथ बढ़ेगा इको-टूरिज्म।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी.एन. योगी की रिपोर्ट

भोरमदेव अभ्यारण्य में इको-टूरिज्म को नई उड़ान, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया जंगल सफारी और इको ट्रेल का शुभारंभ**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कवर्धा। कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर भोरमदेव अभ्यारण्य में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जंगल सफारी में वन महोत्सव एवं तेंदुआ दादर इको ट्रेल का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ करीब 6 किलोमीटर लंबी इको ट्रेल का भ्रमण किया और जंगल की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और वन्य जीवन का अनुभव लिया।

 वन महोत्सव के दौरान कई महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत

 51 काला आम पौधों का रोपण

 बैगा समुदाय के साथ जिले में 50 हजार सीड बॉल रोपण अभियान का शुभारंभ

 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर एक लाख पौधों के वितरण अभियान की शुरुआत

 बैगा समुदाय के 100 हितग्राहियों को सोलर लालटेन और जैकेट वितरण

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू होने के बाद अब पर्यटक जंगल के अंदर जाकर प्रकृति को करीब से महसूस कर सकेंगे। नई इको ट्रेल पर्यटकों को घने जंगल, प्राकृतिक नजारे और वन्य जैव विविधता के बीच रोमांचक अनुभव प्रदान करेगी।

भोरमदेव अब बनेगा प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों की नई पसंद — वन संरक्षण के साथ बढ़ेगा इको-टूरिज्म।

 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

 डी.एन. योगी की रिपोर्ट

Spread the love

Related Articles

Back to top button