कवर्धा

नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बोरे बासी खाकर किया श्रमिकों का सम्मान

श्रम दिवस पर श्रमवीरों को दी बधाई व शुभकामनाएं

नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बोरे बासी खाकर किया श्रमिकों का सम्मान

श्रम दिवस पर श्रमवीरों को दी बधाई व शुभकामनाएं

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने आज एक मई को श्रमिक दिवस के अवसर आज अपने निवास में बोरेबासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन श्रम के साथ-साथ अपनी संस्कृति के प्रति भी सम्मान है। इस बार बोरे-बासी तिहार में सभी दोगुने उत्साह के साथ शामिल होएं। बोरे-बासी का स्वाद निराला है, लेकिन जब हम सब एक साथ इसका लुत्फ उठाएंगे तो और भी आनंद आएगा। उन्होनें बोरेबासी खाकर पूरे शहरवासियों से बोरे-बासी खाने की अपील की। आज एक मई को श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ किसानों और मेहनतकश लोगों का प्रदेश हैं, इसलिए हमारे लिए यह तारीख किसी त्योहार से कम नहीं है।
उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि इस दिन सभी बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के कारण अब प्रदेशवासी इसे बोरे-बासी तिहार के रूप में मनाते है। उन्होंने सभी को बोरे-बासी तिहार और श्रम दिवस सभी श्रमवीरो को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button