कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* – ग्राम हरमो में हुए अनैतिक कृत्य पर सनातन धर्म के समस्त मानबिंदुओ की रक्षा हेतु आदित्यवाहिनी ने किया आह्वाहन।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*

– ग्राम हरमो में हुए अनैतिक कृत्य पर सनातन धर्म के समस्त मानबिंदुओ की रक्षा हेतु आदित्यवाहिनी ने किया आह्वाहन।

हाल ही में कबीरधाम जिले के वि.खण्ड बोडला के अंतर्गत ग्राम हरमो में स्थित शिव मंदिर में विराजमान शिवलिंग को जलहरी से एवं नागराज की प्रतिमा को उखाड़कर अन्यत्र फेंका गया साथ ही पास स्थित कबीर चबूतरा ध्वज को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। इस प्रकार की घटना हम सभी सनातनियों के भावना और आस्था पर गम्भीर रूप से चोट हैं और लगातार इस प्रकार की प्रवृति असामाजिक तत्वों द्वारा जिला कबीरधाम में बार बार की जा रही है जिससे हमारी आस्था पर गहरा आघात पहुंचा है।
अतः आदित्यवाहिनि कवर्धा सरकार से अनुरोध करती हैं की सनातन धर्म के समस्त मानबिंदुओ की रक्षा हेतु उचित नीति निर्धारण कर ठोस कानूनी पहल किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा सनातन मानबिंदुओं पर कुठाराघात ना किया जा सके। साथ ही साथ ग्राम हरमो में हुए अनैतिक कृत्य पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय जिला प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही करने हेतू उचित निर्देश देने की असीम कृपा करें।

आशीष दुबे
जिलाध्यक्ष आदित्यवाहिनी कवर्धा

Spread the love

Related Articles

Back to top button