कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

*सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर से भोरमदेव में कावड़ियों पर करेंगे पुष्प वर्षा- विजय शर्मा*

*कवर्धा बूढ़ा महादेव में करेंगे दर्शन व अभिषेक*

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी 5 तारीख सोमवार को सुबह 7 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान करेंगे । *लगभग 7:30 बजे भोरमदेव पहुँचेंगे और वहाँ हजारों की संख्यां में सैकड़ो किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिव जी का जला अभिषेक करने पहुँचे शिव भक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे ।* भोरमदेव प्राँगण में पुष्प वर्षा उपरांत उनका कवर्धा आगमन 8 बजे होगा । वे इस दौरान *सुबह 8:30 बजे तक कवर्धा के प्राचीन प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में पंचमुखी बूढ़ा महादेव का दर्शन, पूजन अभिषेक करेंगे* ।
पूरे कार्यक्रम में कवर्धा के स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी मुख्यमंत्री जी के साथ रहेंगे ।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ में भोरमदेव व प्रसिद्ध बूढ़ा महादेव मंदिर में श्रावण मास में विशेष रूप से हजारों की संख्या में कवारियाँ पूरे माह भर अमरकंटक नर्मदा जल लाकर अभिषेक करते है । तकरीबन 25 से 30 वर्षो से यह परंपरा जारी है और लगातार कावड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है । *छत्तीसगढ़ में यह पहली बार होगा जब प्रदेश के मुखिया शिव भक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे ।* इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कावड़ियों बोल बम समिति में काफी उत्साह है ।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़