राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRF के द्वारा कबीरधाम जिले के सरोदा बांध में की गई मॉक ड्रिल।

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा, प्रातः 9:00 बजे से 11:30 बजे तक कबीरधाम जिले के सरोदा बांध में प्राकृतिक आपदा बाढ़ से बचने तथा आम जनों को रेस्क्यू करने मॉक एक्सरसाइज का आयोजन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ थर्ड बटालियन मुंडली कटक उड़ीसा के टीम कमाण्डर निरीक्षक यू एस प्रसाद के निर्देशन में सरोदा बांध कबीरधाम में किया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर डीके मीना एस के यादव सहित 30 सदस्य टीम ने इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में अपनी जिम्मेदारियों से उपस्थित कबीरधाम जिले के अधिकारी गणों को अवगत कराया गया।जहां जिले के शासन प्रशासन के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं सरोदा बांध के आसपास के रहने वाले ग्रामीणों को (एन.डी.आर. एफ.) फोर्स के अधिकारियों के द्वारा क्विक डेप्लॉयमेंट एंटीना सेट लगाकर अपने कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराते हुए कहा गया कि किसी भी मोबाइल वायरलेस आदि नेटवर्क के ना होने पर भी आपदा के समय क्विक डेप्लॉयमेंट एंटीना सुचारु रुप से कम्युनिकेशन का बेहतर साधन है, इसका उपयोग आपदा के समय कॉलिंग वीडियो कॉलिंग सहित अन्य जनसंचार के लिए किया जाता है, साथ ही यदि किसी शहर या ग्राम में नदी के किनारे बसे गाँव में अचानक अधिक वर्षा के कारण पानी का स्तर बढ़ने लगता है, जिससे बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है तो ऐसे स्थिति से बचने के लिए पूर्व में ही घर में उपस्थित कुछ कबाड़ समान जैसे पुराने ट्यूब पानी या कोल्ड ड्रिंक के बड़े प्लास्टिक के बोटल से हम बचाओ के लिए घरेलू लाइफ जैकेट बना सकते हैं, या नारियल को रस्सी में पिरोकर लाइफ जैकेट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, जो निश्चित ही किसी भी व्यक्ति को पानी में डूबने से बचाव करता है, कहकर टीम के द्वारा कोल्ड ड्रिंक की बोतल से बने एवं नारियल को रस्सी में पिरो कर बनाए सुरक्षा संबंधी जुगाड़ को टीम के मेंबर के द्वारा पहनकर डेमो उपस्थित अधिकारी गणों तथा आम जनों को दिखाया गया एवं मोटर बोट पर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान तक बोट पर किस तरह से ले जाया जाता है संबंधित जानकारी डेमो के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, ए.डी.एम. श्री डी.एस. उइके, वन मंडल अधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप सहयुक्त कलेक्टर दीप्ति गोते, एस.डी.एम. श्री विनय सोनी, नगर सेना कमांडेंट श्री विजय कुमार तिर्की एवं नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग वन विभाग तथा अन्य शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं सरोदा बांध के आसपास के रहने वाले ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट

कवर्धा का प्रतिभा एक दिन देश का गौरव बनेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा** उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान** पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान** उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों के बीच बैठकर की आत्मीय बातचीत, पढ़ाई और भविष्य के सपनों की ली जानकारी** मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह के साथ प्रेरक पुस्तकें भी की गईं भेंट** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट