कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* । मानवता को झकझोर देने वाली घटना में चिल्फी थाना क्षेत्र के घाटी स्थित हनुमान मंदिर के पास एक नवजात बच्ची को अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़ने का मामला सामने आया है।* घटना 7 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*

। मानवता को झकझोर देने वाली घटना में चिल्फी थाना क्षेत्र के घाटी स्थित हनुमान मंदिर के पास एक नवजात बच्ची को अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़ने का मामला सामने आया है।*

घटना 7 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी

कवर्धा। मानवता को झकझोर देने वाली घटना में चिल्फी थाना क्षेत्र के घाटी स्थित हनुमान मंदिर के पास एक नवजात बच्ची को अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़ने का मामला सामने आया है। घटना 7 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना चिल्फी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सालहेवारा के दो युवकों की मदद से नवजात को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बेहतर देखभाल हेतु उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी चाइल्ड केयर यूनिट को भी दी है, ताकि आगे की देखरेख और कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। वर्तमान में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और जिला अस्पताल में उसकी आवश्यक देखभाल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है और जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट, 2015 सहित संबंधित धाराओं के तहत जांच जारी है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button