कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम घुघरीकला के मिनीस्टेडियम में किया पौधरोपण, युवाओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम घुघरीकला के मिनीस्टेडियम में किया पौधरोपण, युवाओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कवर्धा, । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहे। अपने प्रवास के दौरान वे ग्राम घुघरीकला पहुंचे, जहां उन्होंने मिनी स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और घटते प्राकृतिक संसाधनों की चुनौतियों का सामना हम केवल अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उन्हें संरक्षित कर ही कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे आगे आएं और अपने गांव, स्कूल, खेत-खलिहानों और सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाएं। मिनी स्टेडियम में आम, नीम और अर्जुन जैसे विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा किपौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल, शिक्षा और पर्यावरण को लेकर गंभीर है। मिनी स्टेडियम का उपयोग केवल खेलों तक सीमित न रखते हुए इसे सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों का केंद्र बनाया जाए। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

Spread the love

Related Articles

Back to top button