कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
कवर्धा, – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष होरी राम साहू, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अगम अनंत, संगठन प्रभारी गोपाल चंद्रवंशी, ईश्वर शरण वैष्णव, अगम दास आनंद, सीता धुर्वे पार्षद, भीषण शर्मा, जलेश्वर यादव, रामायण सिंहा, जयंत जायसवाल, डोगेंद्र सेन, अश्वनी कौशिक, राजकुमारी यादव, कुंती साहू, दुर्गेश्वरी गंधर्व, देव साहू और अमन दुबे सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष होरी राम साहू ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया।
महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अगम अनंत ने कहा कि पंडित नेहरू ने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी काम किया और उन्हें समाज में समानता का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किया। संगठन प्रभारी गोपाल चंद्रवंशी एवं कवर्धा ग्रामीण अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने कहा कि पंडित नेहरू की विरासत आज भी हमें प्रेरित करती है और हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और कार्यों पर चर्चा की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का समापन सुरेश वर्मा मिडिया प्रभारी ने पंडित नेहरू के सम्मान में राष्ट्रगीत के साथ हुआ।
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया और देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद लगभग 17 वर्षों तक अपने सफल कार्यकाल में उन्होंने देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया और देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।




