कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *शहर के सभी आवासहीन परिवारों को मिलेगा अपना पक्का मकान-चंद्रप्रकाश* *निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे नपाध्यक्ष*

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

*शहर के सभी आवासहीन परिवारों को मिलेगा अपना पक्का मकान-चंद्रप्रकाश*

*निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे नपाध्यक्ष*

कवर्धा-छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में ‘मोदी की गारंटी‘ के अंतर्गत राज्य के 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास देने के लिये प्रक्रिया तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ सरकार व छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा शहर के प्रत्येक पात्र परिवारों को आवास दिलाने का भी संकल्प लिया है उक्त बातें आज नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निर्माणाधीन आवासों के निरीक्षण के दौरान कही।
नगर पालिका अध्यक्ष आज सुबह वार्डो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होनंे उपस्थित अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से किये जाने दिशा निर्देश दिये। साथ ही वार्डो में चल रहे प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण भी किया। उन्होने निर्माण हो रहे आवासों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देवें ताकि आवासों में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। साथ ही आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर उनका किस्त प्रदान करें। निर्माण कार्य में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो इसक पूर्ण ध्यान रखे।

*प्रधानमंत्री आवास से बदल रही तस्वीर*
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में इस महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लगा था। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 18 लाख आवासहीन परिवारों को पक्के मकान देने के अपने वादे को निभाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है सरकार की मंशानुरूप कवर्धा शहर के सभी आवासहीन परिवारों को इस योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराना है। यह पहल केवल आवासीय सुविधा ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक उत्थान का भी एक साधन है।

*पात्र परिवारों को मिल रहा आवास योजना लाभ*
नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत पात्र परिवारों का आवास निर्माण कराया जा रहा है मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि अभी शासन की सबसे महत्तवाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास का अब तक 1466 मकान स्वीकृत हुआ है जिसमें से 1265 पूर्ण कर लिया गया है साथ ही 201 मकान प्रगतिरत व प्रक्रियाधीन है उन्होनें बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत सभी पात्र परिवारों को पक्के मकान देने की योजना है
निरीक्षण अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ पार्षद संजीव कुर्रे, रिंकेश वैष्णव, सीएमओ रोहित साहू,उपअभियंता विरेन्द्र नवघरे, राजेश मिश्रा सहित अधिक संख्या में वार्डवासी जन उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button