*कबीरधाम जिले के जुनवानी जंगल और सुरजपुरा जंगल धान खरीदी केन्द्र में 546 बोरा धुन लगे और पुराने धान की खरीदी* *एसडीएम ने जब्त की धान* *कलेक्टर ने समिति प्रबंधक पर कड़ी कानूनी कार्यवाही के निर्देश* कवर्धां,। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित जुनवानी जंगल और सुरजपुरा जंगल उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के पहले दिन ही समिति प्रबंधन द्वारा 546 बोरा पुराने धान धुन लगे हुए धान की खरीदी करने का प्रकरण सामने आया हैं। जनवानी में 246 कट्टा धान ओर सुरजपुरा जंगल में 300 कट्ा पुरान धान जब्त किए गए है। जब्त की गई धान की अनुमानित मुल्य 5 लाख 46 हजार रूपए बताई जा रही है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जुनवानी और सुरजपुरा उपार्जन केन्द्र में जब्त की गई धान व पूरे प्रकरण की जांच करने करते हुए उपार्जन केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने व एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए है। एसडीएम श्री विनय सोनी ने बताया कि कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर धान के अवैध परिवहन,भण्डारण और उपार्जन केन्द्रों में अमानक स्तर के धान की खरीदी को रोकने के लिए बनाई गई टीम के द्वारा रविवार को रेंगााखार के जुनवानी धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया हैं। औचक निरीक्षण में समिति प्रबंधक तुलसीराम सेन द्वारा भंवर सिंह खुसरों और उनकी पत्नी रजवंतीन द्वारा लाए गए 246 कट्टा धान की खरीदी गई है। खरीदी की गई धान को जब जांच किया गया तो पाया गया कि सभी धान पुराने थे, और सभी धान में धुन लगे हुए पाए गए। एसडीएम ने बताया कि समिति प्रबंधक द्वारा धान खरीदी करने के लिए राज्य शासन द्वारा दिए निर्देशों के पालन नहीं किया। नियमानुसार जब भी उपार्जन केन्द्र में धान लाए जाते है, ताकि खरीदी से पहले धान की ढेरी लगाई जाती है,लेकिन यहां धान की ढेरी नहीं लगाई गई। सीधे समिति के नए बोरे में धान को उलट दिया गया। धान में धुन लगे और अमानक होने के कारण धान जब्त कर लिया गया है। वही एक अन्य कार्यवाही में सहसुपर लोहारा की टीम ने कुरवा सोसायटी के अंतर्गत सुरजपुरा जंगल में भी 3 सौ कट्ा पुराना धान भी जब्त की है। सुरजपुरा उपार्जन केन्द्र के औचक निरीक्षा में माया गया कि डोंगर सिंह पिता अंनत राम द्वारा 300 कटृटा धान बिना ढेरी लगाए समिति के नए बोरे में पलटा जा रहा था। अमानक और पुराना धन होने के कारण उक्त धान को माजदा वाहन क्रमांक सीजी 08 यू 7147 के साथ धान को जब्त किया गया है। Spread the love Post navigation गौठान है या यात्री प्रतिझालय प्रतीझालय है या नरवा डबरी प्रेम प्रकाश सिंघल जी का देवरी बंगला बालोद रोड पर एक्सीडेंट होने के कारण निधन हो गया शत शत नमन