Uncategorizedकवर्धादुर्ग
Related Articles
कवर्धा ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट आस्था पर सीधा वार, गांव में उबाल! दामापुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेमरकोना गांव में आस्था को ठेस पहुंचाने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ और ठाकुरदेव की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी, पूरे गांव में आक्रोश की लहर दौड़ गई। गांव में जबरदस्त आक्रोश, माहौल तनावपूर्ण ग्रामीणों का कहना है कि यह कायराना हरकत जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की साजिश के तहत की गई है। बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर तैनात सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों की मांग दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कड़ी से कड़ी कार्रवाई मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए यह घटना न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ी है, बल्कि गांव की शांति और सौहार्द पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को बेनकाब करेगा और क्षेत्र में शांति बहाल करेगा। कवर्धा ब्रेकिंगन्यूज़ आस्था_पर_हमला #सेमरकोना दामापुर (अपडेट के लिए जुड़े रहें)
March 3, 2026
भोरमदेव पद यात्रियों को रेगांखार खुर्द में पंडाल लगा कर लगातार 21 वर्षों से जलपान करा कर सेवा कर रहा है जिला प्रेस क्लब कवर्धा
July 22, 2024
Check Also
Close

