देश

जैश चीफ मसूद अज़हर ने जारी किया टेप, जताया मौत का खौफ ,बोला- मैं अभी जिंदा हूं. पूरी दुनिया में मेरे मरने की खबर चल रही है. मालूम नहीं जब ये ऑडियो आप तक पहुंचेगा पता नहीं मैं उस वक्‍त तक जिंदा रहूंगा या नहीं

नईदिल्ली :आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर  से जुड़ा एक नया ऑडियो जारी किया गया है. इस ऑडियो में आतंकी मसूद अजहर की लिखी हुई स्‍टेटमेंट को उसके प्रवक्‍ता सैफुल्‍लाह ने पढ़ा है. इस ऑडियो में आतंकी मसूद अजहर की ओर से स्‍टेटमेंट जारी किया गया है कि मैं अभी जिंदा हूं. पूरी दुनिया में मेरे मरने की खबर चल रही है. मालूम नहीं जब ये ऑडियो आप तक पहुंचेगा पता नहीं मैं उस वक्‍त तक जिंदा रहूंगा या नहीं.

पिछले काफी समय से जैश ए मोहम्मद हर बुधवार को एक ऑडियो जारी करता है. इस बार भी आतंकी संगठन की ओर एक ऑडियो जारी किया गया है. इस ऑडियो को जैशके प्रवक्‍ता सैफुल्‍लाह ने जारी किया है. इस ऑडियो में आतंकी मसूद अजहर की जुड़े स्‍टेटमेंट को पढ़ा गया है. इस ऑडियो में मसूद अजहर की ओर से बताया गया है कि मैं अभी जिंदा हूं. पूरी दुनिया में मेरे मरने की खबर चल रही है. मालूम नहीं जब ये ऑडियो आप तक पहुंचेगा, मैं उस वक्त तक जिंदा रहूंगा या नहीं. मसूद अजहर ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी चेताया.

हुक्मरानों को चाहिए कि वो जिस तरह से लिबरल्स को झेल रहे हैं वैसे ही अल्लाह ताला के वफादारों को भी बर्दाश्त करें. जो आलमी मुल्क दबाव डाल रहे हैं उन्हे बताएं कि हमारा मुल्क हॉलीवुड या बॉलीवुड का स्टूडियो नहीं है कि तुम्हे यहां सिर्फ लिबरल्स नजर आएं. यहां हर तरह के लोग नजर आएंगे.

Spread the love

Related Articles

Back to top button