जसपुरदेश

मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में भ्रष्टाचार की दरार

जशपुर:  पूर्व भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में पूरे प्रदेश में भ्रष्ट्राचार हुआ है . जशपुर जिला में भी इस योजना में जमकर भ्रष्ट्राचार किया गया है तीन माह पहले बनी 200 मीटर सड़क में बीच-बीच में दरारे पड़ गई हैं वहीं कई जगह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम सिंगीबहार में सीसी रोड सह नाली का निर्माण कराया जाना है. सड़क तीन माह पहले बन कर तैयार हो गया है, लेकिन नाली का निर्माण कार्य शूरू ही नहीं किया गया है. तीन माह पहले बनी 200 मीटर सड़क में बीच-बीच में दरारे पड़ गई हैं वहीं कई जगह पर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

उक्त सीसी रोड सह नाली निर्माण मंदीर चौक से पीपल पेड़ तक बनाया जाना था, लेकिन रोड का निर्माण पीपल पेड़ तक नहीं कराया गया है. सबसे बड़ी बात है कि विभाग के द्वारा निर्माण स्थल पर नागरिक सूचना पटल लगाया है, लेकिन सूचना पटल मे कार्य का लागत, कार्य प्रारंभ दिनांक व कार्य पूर्णता दिनांक का उल्लेख ही नहीं किया गया है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button