कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये हरिहर नाथ योगी की रिपोर्ट *छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय महोत्सव में से एक भोरमदेव महोत्सव का आगाज,* *राज्य दर्शन योजना के अंतर्गत 146 करोड़ रूपये स्वीकृत*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये हरिहर नाथ योगी की रिपोर्ट
*छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय महोत्सव में से एक भोरमदेव महोत्सव का आगाज,*
*राज्य दर्शन योजना के अंतर्गत 146 करोड़ रूपये स्वीकृत*
*कवर्धा से मात्र 15 किलोमीटर की दुरी पर मैकल पर्वत के सुंदर वादियों के बीच बसे,छत्तीसगढ़ का खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध, प्रमुख तीर्थ भोरमदेव में दो दिनों तक चलने वाला भोरमदेव महोत्सव का यह 29 वां वर्ष है, जिसका आज 26 मार्च को धूमधाम से शुभारम्भ हुआ*
*छत्तीसगढ़ राज्य के गृह मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री विजय शर्मा जी ने इसबार महोत्सव को नए रूप देने के साथ साथ भव्यता प्रदान करने का काम किया है , जिसके अंतर्गत कवर्धा से भोरमदेव पहुंच मार्ग पर जगह जगह विद्युत् व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है | इसबार महोत्सव के मुख्य आकर्षक, देवभूमि हिमाचल प्रदेश की माटी में जन्मे सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं शिव भक्त, श्री हंसराज रघुवंशी जी रहे*
*शायद इसी वजह से उन्हें सुनने के लिए पहली बार इस महोत्सव में दर्शनर्थियों की अपार भीड़ (लगभग 50 हजार से अधिक ) नजर आई |*
*कार्यक्रम के शुरुवात में माननीय श्री विजय शर्मा जी ने यह जानकारी दी कि उनके प्रयास से भोरमदेव महोत्सव के 29 वर्ष के प्रथम दिन 26 मार्च को ही केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र शेखावत द्वारा सेंट्रल मानिटरिंग एंड सेक्शनिंग कमेटी 2.0 द्वारा राज्य दर्शन योजना के अंतर्गत 146 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गईं है |जिसका उपयोग भोरमदेव तीर्थ क्षेत्र (मड़वा महल, छेरकि महल, तालाब, शनिदेव करिया आमा, दुर्गा मंदिर, चोड़चोड़ा पाट झरना, गुरु गोरक्षनाथ मंदिर मानूडोंगर, रामचूवा, सरोदा जलाशय )आदि क्षेत्रों के विकास एवं संवर्धन के लिए किया जायेगा*
*जिला प्रशासन ने महोत्सव को सुचारु रूप एवं सुव्यवस्थित रसंचालित कराने हेतु हर तरह से तैयारी एवं व्यवस्था की है, लोगों को वाहन दुर्घटना से बचाने के लिए प्रसाशन ने माल वाहक गाड़ियों जैसे ट्रेक्टर, मेटाडोर पर आवजाही एवं अधिक सवारी पर पहले से प्रतिबंध लगा दिया था, एवं पार्किंग के लिए भी इसबार कई बड़े जगहों को चुना गया है*
*इसबार मेला क्षेत्र की जगह को अधिक बढ़ाया गया है, जिससे जनता को कोई परेशानी न हो*
*सुबह से रात तक भक्तों एवं दर्शनर्थियों के भीड़ का ताँता लगा हुआ है | श्री हंसराज रघुवंशी के प्रसिद्ध शिव भजनों से कार्यक्रम का आगाज रात 10 बजे हुआ, जिसमे मुख्य अतिथियों एवं आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों के रूप में कई दिग्गज उपस्थित रहे, प्रमुख रूप से – उप मुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी, सांसद श्री संतोष पांडे जी, पंडरिया विधायक श्री भावना बोहरा जी, मंत्री श्री संतराज वर्मा जी, नव निर्वाचित कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वर साहू जी, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू जी, श्री अशोक साहू जी, श्री मोतीराम चन्द्रवंशी जी, श्री सियाराम चन्द्रवंशी जी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लिए और बाबा भोरमदेव से क्षेत्र की जनता के लिए कुशलक्षेम, सुख समृद्धि एवं उन्नति की कामना की*
संपादक डी एन योगी कबीर क्रांति कवर्धा





