कवर्धा

: ## कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति ### सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया और तरेगांव जंगल को मिलेगा नया भवन ### वनांचल और बैगाबाहुल क्षेत्रों में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था ### उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिली स्वीकृति कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

: ## कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति
### सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया और तरेगांव जंगल को मिलेगा नया भवन
### वनांचल और बैगाबाहुल क्षेत्रों में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था
### उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिली स्वीकृति

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण और उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन करना शामिल है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से यह स्वीकृति मिली है। इससे वनांचल और बैगाबाहुल क्षेत्रों में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था होगी।

नए भवन के निर्माण से जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई दिशा मिलेगी और आधुनिक चिकित्सा भवनों के निर्माण से चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

इस स्वीकृति से तरेगांव जंगल और पिपरिया के नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। अब ग्रामीणों को उपचार एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसके अपने गांव-क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनजातीय और वनवासी अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
: ## कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति
### सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया और तरेगांव जंगल को मिलेगा नया भवन
### वनांचल और बैगाबाहुल क्षेत्रों में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था
### उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिली स्वीकृति

Spread the love

Related Articles

Back to top button