कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**

भ्रष्टाचार की बानगी का पर्याय बना चिमागोंदी का सड़क , ठेकेदार हुए मालामाल**

सड़क पर बड़े बड़े दरार**

मरम्मत के नाम पर लीपापोती

कवर्धा , जिला मुख्यालय से महज चार किलो मीटर दूर पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण किया है जिसमें भारी अनियमितता बरती गई है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पहली बरसात में ही सड़क जवाब देने लगे । सड़क में गुणवत्ता हीन सामग्री का उपयोग किया गया। ठेकेदार को जिम्मेदार अधिकारी ने भरपूर सहयोग किया । जिसका खामियाजा सड़क पर चलने वाले राहगीर भुगत रहे है। सड़क में भारी भरकम दरार सड़क की गुणवत्ता को बयां कर रहा है।

ये है ठेकेदार

छ.ग. लोक निर्माण विभाग संभाग – कवर्धा जिला-कबीरधाम द्वारा लोगो को आवागमन में सुविधा हो इसके लिए सड़क निर्माण का स्वीकृत प्रदान किया गया। स्वीकृति कार्य का नाम चीमागोंदी से मुड़घुसरी – मैनपुरी मार्ग निर्माण पुल पुलिया सहित लं.-5.30 किलोमीटर है निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदार -कवर्धा को दिया गया । जिसके लिए अनुबंध की राशि : 393-24 लाख था । कार्य का प्रशा. स्वीकृति : 507-13 लाख , अनुबंध क्रमांक : 84/DL/2022-23 तथा कार्य प्रारंभ दिनांक 30.11.22 को किया गया । विभाग द्वारा कार्य पूर्णता अवधि – 8 माह वर्षा ऋतु सहित तय किया जिसके लिए विभाग द्वारा ठेकेदार को कार्यादेश दिनांक 25.11.22 जारी किया है।

सड़क पर बड़े बड़े दरार

उक्त सड़क के निर्माण में ठेकेदार द्वारा भारी गड़बड़ी किया है जिसके चलते सड़क पर बड़े बड़े दरार पड़ गया है। निर्माण कार्य पूर्ण हुए साल भर ही हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार को गुणवत्ता को लेकर कई बार बोला गया लेकिन उन्हें विभागीय संरक्षण के चलते कोई
बात नहीं सुनी और आज सड़क की दुर्दशा देखने लायक है।

मरम्मत के नाम पर लीपापोती

उक्त सड़क निर्माण में तो धांधली किया गया है जिसके कारण दरार आ गया है। अब करतूत छिपने लीपापोती किया गया है। सड़क पर परे दरार में रेत और गिट्टी को डाला गया है बावजूद ठेकेदार की करतूत छिपने का नाम नहीं ले रहा है।

Spread the love

You missed