डी एन योगी ब्रेकिंग न्यूज, 

कवर्धा से कबीर क्रांति की रिपोर्ट, 

नाली निर्माण में गड़बड़ी, नियमों का पालन नहीं , जिम्मेदार निर्वाचन कार्य में बिजी

कवर्धा , जिला कलेक्टर के द्वारा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश के बावजूद निर्माण एजेंसी कार्य में गुणवत्ता नहीं ला रहे है । दरअसल सरपंचों का कार्यकाल समाप्त हो गया है जिसके चलते लूटने में ज्यादा लगाव दिखा रहे हैं । अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा भी कमीशन के चक्कर में झांकने तक भी नहीं जा रहे है ।प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों की चुनावी प्रक्रिया चल रहा है जिसमें सरकारी अमला सुचारू रूप से संपन्न कराने में लगा हुआ है। जिसका भरपूर लाभ निर्माण एजेंसी और ठेकेदार उठा रहे है। कबीरधाम जिला पंचायत अंतर्गत जनपद पंचायत पंडरिया के दुरस्त ग्राम पंचायत कोदवा गोंडान में अमृत सरोवर से बस्ती को ओर नाली निर्माण किया जा रहा है। जिसकी स्वीकृति महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत किया जा रहा है। नाली निर्माण कार्य में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के एक भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है साथ ही जो सामग्री का उपयोग किया जा रहा है अत्यंत खराब है जिसके कारण कभी भी खराब हो सकता हैं ।

नागरिक सूचना पटल नहीं

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कोई भी निर्माण कार्य को प्रारंभ करने के पूर्व कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सर्वप्रथम नागरिक सूचना पटल का निर्माण किया जाता हैं । जिसमें निर्माण कार्य से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित किया जाता हैं। निर्माण कार्य का नाम , प्रशासकीय , तकनीकी स्वीकृति , अनुमानित लागत , कार्य का क्षेत्रफल , कार्य एजेंसी , कार्य प्रारंभ और कार्य पूर्ण तिथि , कार्य में लगने वाले मानव दिवस की संख्या के अलावा तकनीकी सहायक, कार्यक्रम अधिकारी, लोकपाल का नाम पता , निर्माण कार्य में गड़बड़ी से संबंधित शिकायत के जिला एवं राज्य स्तरीय मोबाइल नंबर, अंकेक्षक का नाम पता सहित अन्य महत्व पूर्ण जानकारी प्रदर्शित करना होता हैं जो नहीं हुआ है ।

प्राकलन के अनुरूप कार्य नहीं

अमृत सरोवर से बस्ती की निर्माणाधीन नाली में प्राकलन को किनारे करते हुए अपने मनमर्जी से कराया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार नाली का निर्माण 2×2 होना चाहिए लेकिन मौके पर 3,×2 किया जा रहा है। निर्माण कार्य को पूर्ण कराने जो व्यक्ति मौजूद था उन्होंने बताया कि उक्त नाली में अमृत सरोवर से पानी ज्यादा आता है जिसके चलते इस प्रकार बनाया जा रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण ये कि जिस समय उक्त निर्माण कार्य को स्वीकृति के लिए भेजते है उस समय मौके पर स्थिति को देखने के बाद प्राकलन बनाया जाता है उस समय ध्यान देना चाहिए था । नाली को अब प्राकलन से हट कर बनाया जा रहा है तो जितनी लंबाई का निर्माण होना चाहिए उतना नहीं हो सकता हैं। जिसके चलते अन्य किसानों को उसका नहीं मिल सकता । ये गंभीर शोचनीय और चिंतनीय मामला है ।

खराब सामग्री का उपयोग

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत बनाए जा रहे नाली में स्थानीय नदी का रेत और गिट्टी भी अनुपयोगी दिखाई दे रहा हैं। स्थानीय नदी ,नालों के रेत में मिट्टी युक्त होता हैं जिसके चलते सीमेंट का पकड़ कमजोर हो जाता हैं साथ ही जिस गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है वह भी बेहद कमजोर दिखाई दे रहा है । कुल मिलाकर उक्त नाली निर्माण को बनाकर निर्माण एजेंसी सरकारी धन को गटकने की तैयारी में है ।

जुगाड के मजदूरों से कराया जा रहा है कार्य

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कोई भी निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए पंजीकृत मजदूरों का मस्टरोल निकल कर कराया जाता हैं लेकिन उक्त कार्य को पूर्ण कराने के लिए जिन मजदूरों के नाम पर मस्टरोल जारी किया गया है उन मजदूरों के बजाए अन्य मजदूरों से कार्य कराया जा रहा है ।

जिम्मेदार निर्वाचन कार्य में व्यस्त

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनाओं के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए रोजगार सहायक की नियुक्ति किया जाता हैं लेकिन वो भी कार्य स्थल पर मौजूद नहीं रहता साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता पूर्ण कराने के लिए तकनीकी सहायक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी होता हैं लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में सभी का ड्यूटी लगाई गई है जिसके चलते निर्माण एजेंसी मनमाने तरीके से कार्य जो अंजाम दे रहे हैं ।

जांच की आवश्यकता

जिला कलेक्टर के द्वारा लगातार दौरा कर निर्माण कार्य में गुणवत्ता लाने के निर्देश दे रहे है बावजूद लोग कार्य में सुधार नहीं ला रहे है जो चिंतनीय है । उक्त नाली निर्माण में नाली निर्माण के बाद पानी की तराई भी नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते गुणवत्ता और खराब हो रहा हैं। जिसकी सूक्ष्मता से जांच करने की आवश्यकता है ।

Spread the love

You missed