नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वैच्छिक रूप से कार्य एवं जन सहयोग में अपना योगदान देने, इच्छुक व्यक्ति, संस्था, संगठन से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित

कवर्धा,  नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निकट भविष्य में शासकीय अमले के अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता हो सकती है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर का पत्र के तहत दिये गये निर्देश के तहत इस हेतु विभिन्न गतिविधियों में सहयोग के लिए युवाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, टेरिटोरियल आर्मी से अपील की गई है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वैच्छिक रूप से कार्य एवं जन सहयोग में अपना योगदान देने, इच्छुक व्यक्ति, संस्था, संगठन निर्धारित प्रपत्र में जिला पंचायत के ई-मेल आईडी र्च्.ांंतकीं.बह/दपबण्पद में साथ ही समन्वय श्री विनित दास सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी मोबाईल नंबर 9425548019 एवं श्री संदीप तिवारी जिला सलाहकार के मोबाईल नंबर 9755821480 सें संपर्क कर सकते है।

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी