दुर्गबालोद

व मतदाताओ के  नाम जोड़वाने को लेकर पार्षद पति एंव वार्ड वासियों के बीच  विवाद

बालोद,पिंटू योगी

– बालोद के वार्ड 18 शिकारी पारा में परिसीमन  व मतदाताओ के  नाम जोड़वाने को लेकर पार्षद पति एंव वार्ड वासियों के बीच  विवाद को  लेकर वार्ड वसियो द्वारा बालोद अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष आवेदन दिया गया, जिसमे कहा गया है, की 

नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए वार्ड नम्बर 17 परिसीमन के अनुसार जहाँ से सीमा प्रारंभ होती है, जिन मतदाताओं का नाम व निवास स्थान वार्ड 17 ही है, जिन्हें जानबूझ कर वार्ड नम्बर 18 में जोड़ दिया गया है, को वार्ड नम्बर 17 में ही यतावत रखा जाए , लगभग 58 मतदाताओं के नाम  वार्ड 17 के निवासी है जिसे वार्ड 18 मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है, जो कि परिसीमन के नियमो का उल्लंघन है,फलस्वरूप पुनः परिसीमन कराया जाए , या वार्ड 17 के निवासियों का नाम पूर्वरत वार्ड नम्बर 17 में ही किया जाए,

वार्ड 18 के  निवासी गिरिजेश गुप्ता एंव संदीप सिन्हा  ने बताया के पूर्व में जो वार्ड नम्बर 18 के निवासी थे उन्हें 2014 के परिसीमन में काट कर  वार्ड नम्बर 17 में किया गया था,जो कि एक ही मोहल्ले  व गली के निवासी थे, या कहा जाए तो अभी भी है,, जिन्हें वर्तमान में  वार्ड नम्बर 17 के 58 मतदाताओं के नाम वार्ड नम्बर 18 में जोड़ दिया गया है,जिसे लेकर एक दिन पहले नगर  पालिका बालोद में भी विवाद की स्तीथी निर्मित हुई थी, ईसी कारण हम सब वार्ड वासी के द्वारा माननीय अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज करने बाबत  आवेदन दिया गया है, 

जिसे अनुविभागीय अधिकारी द्वारा स्वीकर भी कर लिया गया है, वार्ड नम्बर 18 के निवासियों  का कहना है के अगर गभीरंता  से जांच किया जाए तो वार्ड 18 में लगभग 200 मतदाताओं का नाम है, जो कि आज के तारीख में वार्ड से बाहर चले गए है या जिनकी मृत्यु हो चुकी है इसकी भी जांच होनी चाहिये जिससे सफलता पूर्वक चुनाव बिना फर्जी मतदान के हो सके, बतौर उदहारण देखा जाए तो ,जो नाम वार्ड  18 मे है, जैसे कि 

रामजी यादव ,शत्रुघ्न राजपूत ,संजू दास मानिक पूरी,दानेश्वर यादव, इनका निवास आज भी  परिसीमन के नियमानुसार  वार्ड नम्बर 17 में है,

Spread the love

Related Articles

Back to top button