कवर्धादुर्ग

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर गणतंत्र दिवस पर कवर्धा में करेंगे ध्वजारोहण

कवर्धा, । प्रदेश के परिवहन, वन, आवास एवं पर्यावरण, विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री श्री मोहम्मद अकबर गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला मुख्यालय के आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान कवर्धा में ध्वजारोहण एवं संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। ध्वजारोहण सुबह 9 बजे से 9.02 बजे तक, मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण 9.02 से 9.10 तक, मुख्य अतिथि द्वारा संदेश वाचन 9.10 बजे 9.30 बजे तक, हर्ष फायर 9.30 से 9.40 बजे तक, मार्च पास्ट 9.40 बजे से 9.50 तक, 9.50 से 10.45 बजे तक शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, 10.45 बजे से 11 बजे तक पुरस्कार वितरण किया जायेगा। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि का प्रस्थान होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button