राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में संतोष पांडे के नाम की सुगबुगाहट, समर्थको में हर्ष …? अभी अधिकृत घोषणा नहीं हुआ मगर सोशल मिडिया में हो रहा वायरल …
जनसंघी छवि होने का मिला लाभ , आरएसएस लाबी ने दिलाया टिकट
कवर्धा: राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा होने में अभी कुछ घंटे बाकी है. शोसल मिडिया में इस पर बहस जारी है कि बीजेपी आखिर किसे प्रत्याशी बनायेगी, पैनल में डा. रमन सिंह के अलावा संतोष पांडे,दिनेश गांधी,मधुसुदन यादव के नामों की चर्चा थी . मगर शोसल मिडिया में वायरल मैसेज के अनुसार बीजेपी ने यहां से संतोष पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया है हालांकि अभी पार्टी ने इसकी अधिकृत घोषणा नही की है.
बताया जा रहा है कि बीजेपी के नीति व सिदधांतों पर खरा उतरने के चलते वे पार्टी नेतृत्व की पसंद बने और बाकी सभी उम्मीदवारों पर भारी पड़े. दावा किया जा रहा है कि आरएसएस से जुड़े होने संघी छवि के चलते वे वर्तमान परिस्थितियों में बीजेपी के मापदंड में खरे उतरे.
बहरहाल अभी इसकी अधिकृत घोषणा नही हो पाई है मगर यह खबर शोसल मिडिया में लगातार वायरल हो रहा है जिससे संतोष पांडे के समर्थकों, आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है.




