: रामपुर धान खरीदी केंद्र में 6768 बोरा फर्जी खरीदी का मामला उजागर** कलेक्टर राजनादगांव ने दिए कार्रवाई के निर्देश**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़ कबीर क्रांति न्यूज़,,,राजनादगांव जिले में धान उपार्जन केंद्रों में तेजी से चल रही धान खरीदी प्रक्रिया के बीच रामपुर धान खरीदी केंद्र पर बड़ी अनियमितता सामने आई है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल ने डोंगरगांव विकासखंड के अंतर्गत स्थित इस केंद्र का औचक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण में सेवा सहकारी समिति मर्यादित रामपुर द्वारा संचालित धान खरीदी केंद्र में लगभग 6768 बोरा धान प्रथम दृष्टया फर्जी खरीदी किया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी श्री दिलीप चंद्राकर और ऑपरेटर श्री नरेन्द्र वर्मा मौके पर उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने इस गंभीर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिया है कि इस मामले में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों का संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। Spread the love Post navigation नगर पंचायत इंदौरी व पांडातराई एवं नगर पालिका पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने किये 2 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन** *विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा को मिल रही करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़ **पंडरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार** ➤ **ग्राम करपीकला खार में ताश के खेल से जुड़े जुआरियों पर कसा शिकंजा।** ➤ **जुआरियों से ₹1380 नगद, 52 पत्तों की ताश, और अन्य सामान जब्त।** ➤ **छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध।**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़