कवर्धा

हरीतिमा ने जागरूकता यात्रा के माध्यम से पौधारोपण का दिया संदेश

कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा,,पौधारोपण के क्षेत्र में अपने विशिष्ट कार्यों से देश भर में अलग पहचान बना चुकी हरीतिमा टीम ने 16 जुलाई को कवर्धा से दलदली तक “आज का बीज ,कल का पेड़” नामक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के रहवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसे जीवन प्रदान करते रहने का संदेश देने एक दिवसीय यात्रा का आयोजन किया l
कार्यक्रम को अपना समर्थन देने कवर्धा वन मंडल के डीएफओ श्री दिलराज प्रभाकर के द्वारा दलदली के सुकझर स्थित फारेस्ट रेस्ट हाउस परिसर में वन कर्मियों और हरीतिमा के साथियों के सामूहिक भागीदारी से कुल 40 पौधों का रोपण कर जंगल मे शानदार मुहिम का आगाज किया l
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय रेंजर सहित बीट गार्डों ने टीम का स्वागत किया तत्पश्चात टीम के साथियों ने अपने कार्यों और शुरुआत के बारे में जानकारी प्रदान की l
स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाते वनों को बचाने संकल्प लिया

Spread the love

Related Articles

Back to top button