पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए 55 लाख 62 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा, । पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा पंडरिया विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यों के लिए विधायक निधि अंतर्गत (विधायक मद) 55 लाख 62 हजार 600 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
विधायक निधि अंतर्गत (विधायक मद) से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पंडरिया अंतर्गत ग्राम कोयलारी कांपा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपए, ग्राम डोंगरिया में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, ग्राम सरईसेत में सामुदायिक भवन परिसर में कांक्रीटीकरण कार्य के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम कोलेगांव में मंच निर्माण के लिए 05 लाख रूपए, ग्राम पंचायत मोहगांव में दिनेश महराज के घर से गोवर्धन के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 26 हजार रूपए, ग्राम पवरजली में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम चरखुराकला में बालू साहू के घर से मनोज साहू के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 10 लाख 85 हजार रूपए, ग्राम कोदवाकला के शासकीय माध्यमिक शाला में बाउड्रीबाल निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 99 हजार 900 रूपए, ग्राम पंचायत नवागांव हटहा में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कार्य के लिए 03 लाख रूपए और सिरमागुढ़ा मोहल्ला में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 52 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

Spread the love

You missed

प्रतिभाओं का सम्मान… अतिथियों की सूची पर सवाल! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ डी. एन. योगी की दमदारी रिपोर्ट कवर्धा। प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के होनहार बच्चों का सम्मान—पहल सराहनीय। लेकिन अतिथियों की सूची ने खड़े कर दिए कई सवाल! ❓ वरिष्ठ पत्रकार की कसौटी क्या थी? ❓ तीन-चार दशक से पत्रकारिता करने वालों को जगह क्यों नहीं? ❓ समाज प्रमुखों के चयन का आधार क्या रहा? ❓ अतिथियों की सूची आखिर किसने तैयार की? ❓ क्या शिक्षा विभाग को अंतिम सूची की जानकारी थी?  सबसे बड़ा सवाल सम्मान बच्चों का था… फिर चयन को लेकर विवाद क्यों? यदि अतिथि चयन पारदर्शी था, तो सवालों के जवाब सार्वजनिक क्यों नहीं? बच्चों की प्रतिभा का सम्मान जरूरी है, लेकिन सम्मान की कसौटी भी पारदर्शी होनी चाहिए।  कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़  डी. एन. योगी की| दमदारी रिपोर्ट

कवर्धा का प्रतिभा एक दिन देश का गौरव बनेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा** उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान** पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान** उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों के बीच बैठकर की आत्मीय बातचीत, पढ़ाई और भविष्य के सपनों की ली जानकारी** मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रतीक चिन्ह के साथ प्रेरक पुस्तकें भी की गईं भेंट** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट