पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राईम मिटिंग का आयोजन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मदद्ेनजर जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों और थाना प्रभारियो को आवष्यक दिषा निर्देष दिया गया। थाना प्रभारियो को आमजनो से मिलकर सूचना तंत्र को मजबूत करने कहा गय कवर्धा,कबीर क्रांति पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डाॅ लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देषन में क्राईम मिटींग का आयोजन किया गया, क्राईम मिटिगं में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनील कुमार सोनी ,उप पुलिस अधीक्षक आजाक बी.आर. मण्डावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र सिंह बेन्ताल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोड़ला अजीत ओंगरे ,उप पुलिस अधीक्षक नक्सल पी.आर. कुजुर, प्रषिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निमितेष सिंह, प्रषिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार ,रक्षित निरिक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारी एंव कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला के सभी थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहे कि सभी थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही किया जाये ताकि अपराधों की रोकथाम की जा सके। माननीय न्यायालय द्वारा जारी समंस वारंटों की तामीली षत प्रतिषत करने, स्थाई वारंटों की तामिली षीघ्र करने, लंबित अपराध ,लंबित चालान , लंबित मर्ग, लंबित षिकायतो व *त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को* विषेष ध्यान में रखते हुये अपने अपने थाना क्षेत्रो में यदि किसी प्रकार के असामाजिक तत्व है तो उन संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखनें तथा आवष्यक कार्यवाही करनें निर्देषित किया गया। अपने-अपने थाना क्षेत्रों के फरार वारंटियों को पकड़ने थाना स्तर पर टीम गठन कर जल्द से जल्द वारंट तामील करने कहा गया। श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा जारी प्रपत्रों एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देषों का पालन करते हुए मानव तस्करी के कानूनों का पालन करते हुए बालक/बालिकाओं पर घटित अपराधांे में नियमानुसार पोक्सो एक्ट की कार्यवाही करें। अपराधों में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दी गई विवेचना संबधी बारिकियों पर विषेष रूप से ध्यान देते हुए विवेचना करें। सभी थाना क्षेत्रों में अवैध षराब की बिक्री पर कड़ी कार्यवाही करें, पूर्व के लम्बित गंम्भीर अपराधों को जल्द से जल्द सुलझाएं। इसी तरह सभी थानों/चैकियों के एक-एक अपराधों पर गंम्भीरता से थाना प्रभारीयों से विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा देष भर में 15779 पुलिस थानो की वार्षिक रेंकिग अंतर्गत देष के समस्त थानो में आरोपित मामलो की संख्या महिलाओ/कमजोर वर्गो एवं अपराधो की रोकथाम आदि की ग्रेडिंग और फीडबैक के आधार पर आकलन कर प्रथम चरण अंतर्गत 79 पुलिस थानो का चयन किया गया है। उसके उपरांत देष व राज्यवार टाप रैकिंग में चयनीत किया गया जिसमें कबीरधाम जिले का थाना बोड़ला को प्रदेष में सर्वश्रेष्ठ थाना होने का गौरव प्राप्त हुआ है। जिसके लिये गृह मंत्री छत्तीसगढ़ षासन माननीय श्री ताम्रध्वज साहू मंत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को पं्रषसा पत्र दिया गया है। जिसको पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक संतराम सोनी एवं पूर्व थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक अनिल षर्मा एवं समस्त थाना स्टाफ बोड़ला को प्रदान किया गया। Spread the love Post navigation मतदान दिवस 28 जनवरी एवं 3 फरवरी को अवकाश घोषित बालिकाओं में “ना” कहने की प्रवृत्ति का हो विकास “परियोजना विजयी” के अंतर्गत बालिकाओं में हो रहा है कौशल विकास