*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वर्गीय साधराम यादव के परिवार से मुलाकात कर 20 लाख रूपए का चेक प्रदान किया*

*मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय साधराम यादव के परिवारजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का दिया था आश्वासन*

कवर्धा,  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में मृतक साधराम यादव के परिवार से सौजन्य मुलाकात की और मृतक साधराम यादव के परिवारजनों को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। चेक लेते समय साधराम की पत्नी श्रीमती प्रमिला यादव, पुत्र श्री जलेश्वर यादव, भाई श्री सिद्धराम यादव, गांव के बुजुर्ग श्री कजेलाल यादव, श्री परस साहू, श्री पंचराम पटेल, श्री अगहन यादव, श्री गोलू यादव, श्री भागवत गंधर्व उपस्थित थे।

गौरतलब है कि गतदिवस मुख्यमंत्री श्री साय से उनके रायपुर निवास कार्यालय में कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ आये स्वर्गीय श्री साधराम यादव के परिजनों ने सौजन्य मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री यादव के परिजनों को प्रकरण की एनआईए से जांच कराने और संकट की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।

कलेक्टोरेट कार्यालय कवर्धा में इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र साहू, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री रवि राजपूत, श्री ईश्वरी साहू, श्री श्रीकांत उपाध्याय उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से स्वर्गीय श्री साधराम यादव के परिजनों ने की थी गत दिनों मुलाकात*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गत दिवस उनके निवास कार्यालय, रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ आये स्वर्गीय श्री साधराम यादव के परिजनों ने सौजन्य मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके परिजनों से कहा था कि श्री साधराम की निर्मम हत्या से हम भी आहत हैं। उन्होंने कहा था कि हमने साधराम के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए एनआईए को जांच करने सौंप दी है। एनआईए की सूक्ष्म जांच से आरोपी बच नहीं सकते और आपको न्याय मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है और यहां के माहौल को अशांत करने वाले किसी भी तत्व से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री साधराम यादव की पत्नी श्रीमती प्रमिला से कहा कि शासन स्तर से आपके परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान स्वर्गीय श्री साधराम यादव के पुत्र श्री योगेश्वर, श्री जलेश्वर, भाई श्री शिधराम यादव, श्री कजेलाल यादव, श्री पंचराम यादव, श्री अगहन लाल, श्री राजू यादव, श्रीमती सुकरिया यादव, श्री गोलू यादव उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले लालपुर निवासी श्री साधराम यादव की हत्या की एनआईए से जांच कराने की पिछले दिनों घोषणा की थी, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा था कि श्री साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या की जितनी भी निंदा की जाये कम है। मामला कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर का है, जहां 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे श्री साधराम यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़