‘‘ अफवाह फैलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही’’ कवर्धा,,पुलिस अधीक्षक डॉं. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के निर्देषन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर. मंडावी के मार्ग दर्षन में सोषल मीडिया व्हाटसप पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देषित करने पर आज दिनांक 22.03.2020 को सोषल मीडिया व्हाटसप के माध्यम से आरोपी डी,के सत्यवंषी पिता अंतलाल सत्यवंषी उम्र 20 वर्ष साकिन दुल्लापुर रानी थाना कवर्धा के द्वारा अपने मोबाईल व्हाटसप के माध्यम से ग्राम छांटा मे दो लोगो को कोरोना से पीड़ित होकर उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती होने की भ्रामक जानकारी एवं दुर्गेश साहू पिता मोहन साहू उम्र 19 वर्श साकिन छोटूपारा थाना स/लोहारा जिला कबीरधाम के द्वारा अपने मोबाईल व्हाटसप से पंडरिया में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिला लखनऊ कमाने खाने गया था मरीज जिला अस्पताल के आईसोलेषन वार्ड में किया गया सिफ्ट जिला प्रषासन हाई अलर्ट मामले से मचा हडकम लिख कर जन सामान्य को मोबाईल व्हाटसप पोस्ट कर झूठी पोस्ट करने के कारण भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न कर अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 140, 141/2020 धारा 188 भादवि, महामारी अधिनिमय 1897 की धारा 03 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुये दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक सुषील मलिक के नेतृत्व में सउनि द्वारिका देषलहरे, कौषल साहू, प्र.आर. 15 इन्द्रकुमार दिवाकर, आर. पवन राजपूत, उपेन्द्र सिंह ठाकुर, सुमंत पडवार, सालिक राम बंजारे, खेलन राम पाटले के द्वारा सहरानीय कार्य किया गया। ’’ अपील ’’ पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉं. लाल उमेद सिंह द्वारा आमजनता से अपील की गई है कि सोषल मीडिया के माध्यम से कोरोना वायरस के संबंध में भ्रामक प्रचार प्रसार ना करे, यदि किसी के द्वारा सोषल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुये पाया जाता है तो वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। Spread the love Post navigation कवर्धा हुआ लॉकडाऊन:लोगो ने दुकाने बन्द कर किया जनता कर्फ्यू का ऐतिहासिक समर्थन..परिवार के साथ बिता रहे समय…थम गई नगर की सड़कें कोरोना वायरस के नियत्रंण एवं रोकथाम कबीरधाम जिले की सभी प्रवेश सीमाएं होगी सील